पटना: बीच सड़क युवती के कपड़े फाड़े

नौकरी दिलाने का झांसा
जरा सोचिए उस शहर की कानून व्यवस्था किस स्तर की होगी, जहां बीच चौराहे पर युवती के कपड़े फाड़े जाएं और लोग तमाशा देखते रहें। हुआ यूं कि खुशबू शर्मा नाम की एक युवती को मुंगेर का रहने वाले राकेश सिंह ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पटना बुलाया। राकेश खुश्बू को एक होटल में लेगया, जहां उसने खुश्बू के साथ अनैतिक कार्य करने के प्रयास किए। विरोध करते हुए खुश्बू होटल के बाहर आ गई।
पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद होटल के बाहर भी जारी रहा। खुशबू राकेश का मोबाइल फोन लेकर होटल के बाहर निकल गई। होटल के बाहर सड़क पर राकेश और खुशबू के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसे देखकर भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
देखते ही देखते भीड़ में मौजूद कुछ युवक राकेश की तरफ से बोलने लगे। बात बढ़ने पर राकेश के साथ युवकों ने मिलकर खुशबू के साथ बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान शुशबू लगभग निवस्त्र हो गई।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि के मुताबिक खुशबू उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। मामला दर्ज कराए जाने के बाद होटल के मालिक और मैनेजर के अलावा राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के गश्ती दल के प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) शिवनाथ सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
उधर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच पुलिस प्रमुख डी एन गौतम को सौंपी है।


Click it and Unblock the Notifications