महाराष्‍ट्र में गैस रिसाव, डेढ़ सौ भर्ती

Chemical factory
मुंबई। महाराष्‍ट्र के एक छोटे से कस्‍बे खादीपार में एक कैमिकल फैक्‍ट्री में गैस रिसाव ने 100 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार मध्‍यरात्रि फैक्‍ट्री में हुए गैस रिसाव ने भोपाल गैस कांड की यादें ताजा कर दी थीं। यही कारण है कि प्रशासन ने तुरंत ऐक्‍शन लेते हुए इलाके को खाली करा दिया। गैस से प्रभावित हुए 100 से ज्‍यादा लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

हजारों लोगों ने कस्‍बा खाली किया

हुआ यूं कि खादीपार कस्‍बे में एक फैक्‍ट्री में अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों का दम घुटने लगा। कई लोगों की नाक से खून बहने लगा तो कई चक्‍कर खाकर गिर पड़े। एक के बाद एक की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। गैस से प्रभावित लोगों को तुरंत अस्‍पताल ले जाना शुरू कर दिया गया।

प्रशासन ने किसी बड़े हादसे को टालने के लिए रातों-रात इलाका खाली करवा दिया। 35 हजार से ज्‍यादा लोगों को फैक्‍ट्री से दूर स्थित स्‍कूलों में पहुंचने के आदेश जारी कर दिए गए।

सांस लेना मुश्किल हुआ

कस्‍बे के मेयर जावेद डलवी ने बताया कि उनका मकसद पहले लोगों को बचाना था, लिहाजा इलाके के करीब 10 हजार लोगों को घर खाली करने के लिए कह दिया गया। रात भर ऊहापोह की स्थिति मची रही। कस्‍बे के लोगों ने बताया कि रात के समय यहां सांस लेना मुश्किल हो गया था।

देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले पिछले साल जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के प्‍लांट में क्‍लोरीन गैस के रिसाव के बाद 125 लोग अस्‍पताल पहुंच गए थ। यही नहीं उसी के दो महीने बाद सूरत में ओएनजीसी का गैस पाइप फटने से भारी संख्‍या में लोग अचानक बीमार पड़ गए थे। सबसे भयावह कांड जिसे लोग आज भी याद करते हैं, वो था भोपाल गैस कांड। 25 साल पहले इस कांड में करब 22000 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+