हिमांशु सब्बरवाल पर जानलेवा हमला

हिमांशु पर यह हमला गुरुवार रात दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में किया गया। हमले के समय हिमांशु अपने पिता के लिए कैंडल मार्च आयोजित करने के लिए पोस्टर लगा रहे थे।
गौरतलब है कि उज्जैन के माधव कॉलिज के बहुचर्चित प्रो.सब्बरवाल मामले में हत्या के सभी 6 आरोपियों को नागपुर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। उज्जैन के माधव कॉलेज के प्रो. सब्बरवाल की 26 अगस्त 2006 को छात्रों द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई थी।
शशिरंजन अकेला और विमल तोमर सहित छह लोग इस मामले में आरोपी बनाए गए थे।। ये सभी एबीवीपी से जुड़े थे। कोर्ट के फैसले के बाद हिमांशु ने कहा था कि उनके पिता को इंसाफ नहीं मिला और वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications