गुजरातः बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित

प्रभावित गावों में जारी बचाव कार्यो में मदद करने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक टीम जूनागढ़ पहुंच चुकी है। जूनागढ़ में गुरुवार को 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में सेना के बचाव दल को राहत कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने इस दल के पास नौका और जीवन रक्षक यंत्र हैं। बचाव दल घरों की छतों पर पनाह लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रहा है।
अहमदाबाद स्थित भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सौराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश का कहर जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications