ऊंची लहरों की आशंका के बीच मुंबई में बढ़ी सतर्कता
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और कोंकण क्षेत्र में आज दिन में 2.05 बजे समुद्री लहरें उठने की आशंका है। कहा गया है कि पिछले 100 वर्षो के दौरान की ये सबसे ऊंची लहरें होंगी। लहरों के साथ आया पानी तीन से चार घंटों के बाद ही कम होगा।
मुंबई में पिछले दो दिनों में 4.85 और 5.1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ चुकी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कोलाबा, कफे परेड, अंधेरी, जोगेश्वरी और थाणे के कुछ हिस्सों से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) ने चेतावनी जारी की है कि निचले इलाकों के लोग शुक्रवार को उठने वाली लहरों के मद्देनजर पर्याप्त सावधानी बरतें।
गौरतलब है कि गुरुवार को उठीं लहरों के बाद कफे परेड, वर्ली, दादर, प्रभादेवी, अंधेरी, जुहू, खार और मलाड़ की कई इमारतों में पानी घुस गया था। मुंबई की महापौर सुभा राउल के दादर स्थित कार्यालय परिसर की दीवार भी गिर गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications