'भारत विरोधी आतंकवाद से भी लड़े पाक'

बलूचिस्तान में हिंसा और लाहौर हमलों में भारतीय हाथ होने के संबंध में साक्ष्यों का एक दस्तावेज भारत को सौंपे जाने के बारे में पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कृष्णा ने कहा कि भारत अटकलों पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करता।
पाक के विदेश मंत्री से मिले कृष्णा
आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठक के दौरान कृष्णा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की लेकिन दोनों ने केवल शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और द्विपक्षीय वार्ता को सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान होने वाली अपनी चर्चा के छोड़ दिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान भारत को निशाना बना रहे आतंकवादियोंके खिलाफ कार्रवाई में प्रतिबद्धता दिखा रहा है, विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने पत्रकारों से कहा, "पाकिस्तान ने स्वात घाटी में आतंकवादियों से लड़ाई जैसे कुछ निश्चित कदम उठाए हैं। पाकिस्तान को इसके बाद भारत को निशाना बना रहे आतंकवादियों पर भी समान ताकत से कार्रवाई करनी चाहिए।"
सईद मामले में भारत सख्त
थाईलैंड के द्वीप फुकेट से आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठक में हिस्सा लेने के बाद वापस लौटते समय कृष्णा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यह बात कही।
मुंबई पर आतंकवादी हमलों के संदिग्ध सूत्रधार माने जाने वाले जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के बारे में पूछे जाने पर कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसकी रिहाई के आदेश के खिलाफ न्यायालय में एक याचिका दायर की है। "कानून को अपना काम करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि सईद के मामले में भारत पूरी तरह सख्त रवैया अपना रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ काम करने वाले किसी भी आतंकवादी संगठन के सरगना के खिलाफ कदम उठाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications