महान परियोजना के विस्थापितों को मिलेगी नौकरी
यह करारनामा परियोजना स्थापित करने वाले हिंडाल्को इंड्रस्टीज, कलेक्टर, सिंगरौली और जिला पुनर्वास अधिकारी के बीच हुआ है।
सिंगरौली के कलेक्टर पी. नरहरि ने बताया कि इस परियोजना से विस्थापित होने वाले भूमिहीन परिवारों के कम से कम एक सदस्य को अकुशल श्रमिक के रूप में निर्माण कार्य में नौकरी दी जाएगी। इतना ही नहीं विस्थापितों के परिवार के एक सदस्य को योग्यता के मुताबिक औद्योगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
करारनामे के अनुसार उद्योग स्थापित करने वाली कं पनी पर परिवारों की रोजी रोटी की जिम्मेदारी रहेगी। तीन साल तक प्रभावितों को रोजगार नहीं मिलता है तो भत्ते आदि की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं श्रमकारी ठेका समितियां बनाई जाएंगी जिनके सभी सदस्य विस्थापित परिवारों के लोग होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications