कलाम के मामले में भाजपा सांसद ने लिखा प्रफुल्ल पटेल को पत्र
कांटीनेंटल एयर लांइस के बर्ताव की आलोचना करते हुए झा ने उसके व्यवहार को 'उलटा चोर कोतवाल को डांटने' वाला बताया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, "कांटीनेंटल एयर लांइस भारत सरकार की बात नहीं सुनती है तो सरकार उस प्रतिबंध लगाने का निर्णय क्यों नहीं ले रही है।"
झा का कहना है, "नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों पर अति विशिष्ट लोगों की एक सूची टांग रखी है जो सुरक्षा जांच के दायरे से बाहर होते हैं। सरकार यदि इन अति विशिष्ट व्यक्तियों की सम्मान की रक्षा नहीं कर सकती तो वह इस सूची को वापस ले ले।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications