मुंबई हमले के मामले में गवाही देंगे एफबीआई के दो अधिकारी
विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी ने यह आदेश विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम के उस आवेदन पर दिया, जिसमें निकम ने एफबीआई के उन दो अधिकारियों को सम्मन जारी करने की अदालत से अनुमति चाही थी, जिन्होंने आतंकी हमले की जांच में मुंबई पुलिस की मदद की थी।
निकम ने दलील दी कि एफबीआई अधिकारियों के पास उपस्थित सबूत हमले के पीछे की साजिश का खुलासा कर सकते हैं और मोहम्मद अजमल आमिर कसाब द्वारा लिए गए नामों को सत्यापित कर सकते हैं।
निकम ने अदालत से कहा कि वह अगले सप्ताह एफबीआई अधिकारियों के नाम और अदालत में उनकी उपस्थित की तारीख के बारे में विवरण सौंप देंगे।
ताहिलयानी ने यह भी आदेश दिया कि एफबीआई अधिकारियों की सुरक्षा के मद्देनजर उनके नाम और पते जाहिर नहीं किए जाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications