कर्नल बैंसला मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के लिए नहीं पहुंचे
ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह के साथ गुरुवार को कर्नल बैंसला व उनके साथियों की वार्ता हुई थी। ऊर्जा मंत्री इसके बाद बैंसला और गुर्जर नेताओं को गृह मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर लेकर गए थे। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार कानूनी एवं संवैधानिक दायरे में गुर्जर आरक्षण मामले का समाधान चाहती है।
गृह मंत्री के साथ वार्ता के दौरान कई सुझाव आए जिस पर व्यापक सहमति बनी कि गुर्जर आरक्षण मसले पर कानूनी एवं संवैधानिक दिक्कतों को दूर करने के लिए विधि विशेषज्ञों की टीम गठित की जाए, जिसमें गुर्जर समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हों। इस अवसर पर कैप्टन हरिप्रसाद, मानसिंह, डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर व अन्य नेता भी उपस्थित थे।
वार्ता में बनी सहमति के आधार पर ही शुक्रवार को सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री के साथ कर्नल बैंसला की वार्ता निर्धारित की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications