बारिश से दिल्ली में पारा लुढ़का
यहां शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक 13. 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आद्र्रता का स्तर भी 95 प्रतिशत रहा।
सफदरजंग मौसम विज्ञान कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "बादल घिरे रहेंगे और दिन में दो या तीन बार बारिश हो सकती है।"
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications