भारत की तरह चीन भी आतंकवाद से पीड़ित : राजनयिक

यह बात गुरुवार को चीन के विशेष दूत झाओ गेंग ने बांग्लादेशी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के दौरान कही। उन्होंने हाल ही में शिनझियांग सूबे में उइगर समुदाय के विरोध प्रदर्शनों के बाद उपजे हालात की जानकारी दी।

गेंग ने कहा कि चीन भी बांग्लादेश और भारत की तरह आतंकवाद से ग्रसित है और उसके यहां भी आतंकवादियों तथा अलगाववादियों को बाहर से वित्तीय सहायता मिल रही है और उनके कुछ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से रिश्ते भी हैं।

गेंग इससे पहले भारत और पाकिस्तान में चीन के राजदूत रह चुके हैं। समाचार पत्र 'न्यूज एज' ने शुक्रवार को खबर दी कि चीन ने किसी देश की संप्रभुता और अखंडता बरकार रखने संबंधी संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का समर्थन किया है।

बांग्लादेश इस्लामी देशों के संगठन (ओआईसी) का सदस्य है। गेंग ने कहा कि चीन के ओआईसी के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

गेंग ने कहा कि उग्रवादी, आतंकवादी और अलगाववादी ताकतें चीन की एकता, जातीय एकजुटता और स्थायित्व तथा आर्थिक विकास को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+