अमरकंटक और सतपुड़ा बिजली घर की सभी इकाइयां उम्रदराज

विधानसभा में कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनूप मिश्रा ने बताया कि अमरकंटक और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की समस्त इकाइयां अपनी क्रियाशील आयु पूर्ण कर चुकीं हैं। अमरकंटक की इकाई क्रमांक एक और दो को तो बंद तक करना पड़ गया है। इसकी मूल वजह इन इकाइयों के उपकरण तथा कलपुर्जो का उपलब्ध न होना है।

मिश्रा के मुताबिक 44 वर्ष पुरानी इन दोनों इकाइयो में ईंधन खपत अधिक होने के कारण उत्पादन लागत बहुत अधिक आ रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य किसी इकाईं को बंद करने की योजना नहीं है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अमरकंटक ताप विद्युत गृह की इकाई तीन और चार के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की वर्ष 2003-04 में 124 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई थी। इस पर वर्ष 2006 से 2009 तक क्रियान्वयन जारी रहा। साथ ही सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में आवश्यकता के मुताबिक कार्य कराए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+