धूमल ने किया दलाई लामा पर लिखी पुस्तक का विमोचन
लेखक ने पुस्तक में शांति पुरस्कार विजेता के साथ अपने अनुभवों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने प्रो़ रंचन को इस महत्वपूर्ण प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक बौद्घ धर्म तथा दलाई लामा के व्यक्तित्व के बारे में सामान्य व्यक्तियों एवं शोधकर्ताओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि दलाई लामा जैसे महान व्यक्तित्व के साथ कुछ क्षण व्यतीत कर, उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना किसी भी व्यक्ति के लिए एक ऐसा ही अनुभव है, जैसे किसी स्वप्न का साकार होना। उन्होंने कहा कि लेखक द्वारा पुस्तक में दलाई लामा के साथ अपने अनुभवों को प्रस्तुत करना किसी भी लेखक द्वारा उन पर किए गए कार्य से सर्वथा भिन्न है।
धूमल ने लेखक द्वारा विभिन्न पहलुओं के बारे में लिखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लेखक भविष्य में भी ऐसे विषयों एवं अनुभवों को इस तरह के प्रकाशन के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications