कराची में मूसलाधार बारिश
कराची, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी कराची शहर में शुक्रवार सुबह मूसलाधार से जनजीवन प्रभावित रहा।
पिछले सप्ताह यहां मूसलाधार बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के दौरान हुए हादसे में 10 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। जियो टीवी ने खबर दी है कि बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से कई जगह बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
कराची इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी के अनुसार तारे टूटने से कम से कम 90 फीडरों ने काम करना बंद कर दिया।
मूसलाधार बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग और शारा-ए-फैजल क्षेत्र में कई सड़क हादसे हुए। जिनमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications