मध्य प्रदेश में जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल जारी
प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों के जूनियर चिकित्सक सोमवार से हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार 1100 हड़ताली डाक्टरों को निष्कासित करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित करते हुए एस्मा लगा चुकी है लेकिन इसके बावजूद जूनियर चिकित्सक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे हड़ताल खत्म होने पर ही बातचीत करेंगे। उन्होंने नई भर्ती के भी संकेत दिये हैं।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल षेजवार ने आईएएनएस से कहा है कि वे अपनी मांगे पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म करेंगे।
हड़ताल ने मरीजों की मुश्किलें बढा दी हैं। मरीज अस्पताल छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों के कई वाडोर्ं में तो सन्नाटा नजर आने लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications