अल्पसंख्यक मंत्रालय के बदले समानता मंत्रालय चाहते हैं खुर्शीद
खुर्शीद ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में उर्दू भाषा में एक सर्टिफिकेट कोर्स लांच करते हुए कहा, "मैं व्यक्तिगत तौर पर एक अलग अल्पसंख्यक मंत्रालय के पक्ष में नहीं था। इसके बदले मैं हर मंत्रालय में एक अल्पसंख्यक अनुभाग चाहता था।"
खुर्शीद ने कहा, "लेकिन यह नहीं हो पाया।" उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं एक समानता मंत्रालय चाहूंगा, जहां अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक समुदाय के लोग एक समान और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications