बिल गेट्स से नीतीश कुमार ने की बातचीत

बातचीत के बाद नतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 35 मिनट चली यह बातचीत काफी सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि बिल गेट्स से स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग मांगा गया। उन्होंने बताया कि गेट्स ने बिहार के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गेट्स ने बिहार में किए जा रहे विकास की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार को मदद देने के लिए एक टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो बिहार में जाकर वहां की आवश्यकताओं तथा मदद के विषय में अध्ययन करेगा तथा उसी के अनुसार बिहार को मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गेट्स को बिहार आने का न्योता भी दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ग्रहण करने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। कुछ दिन पूर्व गेट्स की ओर से मुख्यमंत्री को बातचीत का प्रस्ताव आया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+