सिब्बल ने राज्यों से उच्च शिक्षा पर दृष्टिकोण पत्र-2020 तैयार करने को कहा

सिब्बल ने सभी राज्यों के उच्च व तकनीकी शिक्षा सचिवों के साथ यहां आयोजित एक बैठक के दौरान कहा, "सभी राज्य सरकारों को उच्च शिक्षा पर एक दृष्टिकोण पत्र हर हाल में तैयार करना चाहिए। इस दस्तावेज में उच्च शिक्षा में वर्ष 2020 तक राज्य के लक्ष्यों को शामिल किया जाना चाहिए। इस दस्तावेज में राज्य में स्थित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की संख्या तथा राज्य सरकार उन संस्थानों की गुणवत्ता को किस रूप में लेती है, इसके बारे में भी ब्योरा शामिल किया जाना चाहिए।"

सिब्बल ने कहा कि दस्तावेज में इस क्षेत्र के लिए राज्य द्वारा निर्धारित बजट का भी एक खाका होना चाहिए।

सिब्बल ने कहा, "इस दस्तावेज में यह प्रस्ताव भी होना चाहिए कि राज्य सरकार के पास सकल दाखिला अनुपात (जीईआर) बढ़ाने की क्या योजना है।" उन्होंने कहा कि इस तरह के दस्तावेज इस क्षेत्र में व्याप्त वर्तमान कमियों को दूर करने तथा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने में केंद्र सरकार की मदद करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+