दो चचेरी बहनें बन गईं पति-पत्नी!

यह कहानी बड़वानी जिले के धवली गांव में रहने वाली जुलेखा (18 वर्ष) और सूरत की यास्मीन (20 वर्ष) की है। वे दोनों रिश्ते में चचेरी बहनें हैं। इन दोनों का साल में कभी कभार मिलना हुआ करता था। उनकी यह मुलाकात रिश्ते से प्यार में कब बदल गई, यह किसी को पता नहीं चला।

पिछले माह जून में ये दोनों लड़कियां घर से भागी तो हलचल मच गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट बरला थाने में दर्ज भी कराई गई। शुक्रवार को इन दोनों लड़कियों को पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विष्णु कमलाकर के न्यायालय में पेश किया तो उनके इजहार-ए-इश्क का बयान सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया।

इन दोनों लड़कियों ने एसडीएम के न्यायालय में भोपाल में नोटरी द्वारा कराए गए शपथ पत्र को पेश करते हुए बताया कि उन दोनों ने ब्याह रचा लिया है। जुलेखा पति है और यास्मीन पत्नी बन गई है। विष्णु कमलाकर ने आईएएनएस को बताया कि इन दोनों लड़कियों ने उनसे सुरक्षा की गुहार की है जो उन्हें उपलब्ध करा दी गई है।

कमलाकर के मुताबिक इन दोनों लड़कियों ने बयान दिया है कि वे एक दूसरे से प्यार करती हैं और साथ में रहना चाहती हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से अपनी जान को खतरा होने की भी बात कही है।

जुलेखा का रहन सहन पूरी तरह लड़कों जैसा है। वह आज भी गुलाबी रंग की टी शर्ट और नीले रंग की जीन्स पहने थी तो उसकी 'पत्नी' यास्मीन हलके आसमानी रंग के सूट में थी और मुंह पर गुलाबी रंग की चुन्नी बांधे हुए थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+