थरूर का बयान कोई मायने नहीं रखता : भाजपा
भाजपा संसदीय दल की प्रवक्ता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "थरूर के बयान के कोई मायने नहीं है। संसद का सत्र चल रहा है। बयान देना है तो सदन में दें। बाहर बयान देने की क्या आवश्यकता थी।"
उन्होंने कहा कि दो प्रधानमंत्रियों के बीच दिया गया बयान बाध्यकारी नहीं होगा तो फिर क्या बाध्यकारी होगा।
उन्होंने कहा, "थरूर का बयान बेमानी है। खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस बारे में बयान देना चाहिए और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।"
बलूचिस्तान मामले में भारत को मुसीबतों में धकेलने की पाक की मंशा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई देश भारत को मुसीबतों की ओर नहीं धकेल रहा है बल्कि भारत खुद मुसीबतों की ओर जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications