सोमालिया के हालात चिंताजनक: मून
न्यूयार्क, 24 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून का कहना है कि सोमालिया के हालात चिंताजनक हैं और विश्व समुदाय को इस देश की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मून ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा, "जब सोमालियाई सरकार अपने एजेंडे मे किए वादों को पूरा करने का प्रयास कर रही है तो आतंकवादियों के बढ़ते हमले चिंता का सबब हैं।"
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सोमालिया की मदद करने की अपील की।
गौरतलब है कि मई से अब तक राजधानी मोगादिशु में जारी हिंसा की वजह से 20,000 से अधिक लोग दूसरे स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications