अमेरिका को भरोसा, लादेन का बेटा मारा गया
वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार को इस बात का भरोसा है कि अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन का बेटा साद बिन लादेन मारा जा चुका है, लेकिन इस खबर को लेकर वह पूरी तरह निश्चिंत नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, "इस बात के कुछ संकेत मिले हैं साद मारा जा चुका है, लेकिन यह 100 फीसदी पक्की खबर नहीं है। अगर वह मारा गया है तो ठीक है। वह कभी उतना बड़ा खतरा नहीं रहा है। वह अलकायादा के छोटे नामों में है।"
इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान में साद इस वर्ष के आरंभ में मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications