चिड़ियाघर की दीवार गिरने से 3 घंटे के लिए बाघिन मुक्त
सिद्धार्थ उद्यान व चिड़ियाघर के अधीक्षक जे.एम.भाड़के ने आईएएनएस को बताया कि छह वर्षीया बाघिन को 18 एकड़ में फैले चिड़ियाघर में घूमते देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि बाघिन चिड़ियाघर के परिसर से बाहर नहीं गई।
भाड़के ने कहा, "चिड़ियाघर के बाहर खतरनाक नाले की वजह से बाघिन शहर में प्रवेश नहीं कर सकी।" बाघिन को बाहर देखने के बाद वन्य विभाग के एक दल ने उसे तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया।
औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त के.एल.बिश्नोई ने कहा कि बाघिन को पकड़ लिया गया है और लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद के चिड़ियाघर में आठ सफेद बाघ और तीन रॉयल बंगाल टाइगर हैं। इसके अलावा यहां 12 तेंदुए भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications