सरकार को घेरने में सफल रहा राजग : सुषमा
सुषमा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आज राजग नेताओं की बैठक हुई जिसमें इस सत्र में हुई संसदीय कार्यवाही की समीक्षा की गई। सभी नेताओं ने बतौर गठबंधन राजग के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई।"
उन्होंने कहा, "चालू सत्र में तीन तरह के मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा, घोटाला और जनहित से जुड़े मुद्दे। राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत भारत-पाकिस्तान संयुक्त बयान और अंतिम उपयोगकर्ता निगरानी करार (एंड यूजर मॉनिटरिंग एग्रीमेंट) पर, घोटाले के तहत चावल घोटाला और 2जी स्पेक्ट्रम पर और जनहित से जुड़े मुद्दों के तहत सूखे और बाढ़ पर हमने सरकार को घेरा।"
उन्होंने कहा कि गठबंधन 28 जुलाई को सूखे तथा बाढ़ की स्थिति पर तथा 29 जुलाई को महंगाई के मुद्दे पर प्रस्तावित चर्चा के दौरान सरकार को घेरने का भरपूर प्रयास करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications