ब्राजील में सड़क हादसे में 9 मरे
साओ पाओलो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील में गुरुवार को एक एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह हादसा पराना राज्य में हुआ। ट्रक में 30,000 लीटर से अधिक एथनॉल लदा हुआ था। टक्कर के बाद वहां भीषण आग लग गई।
मारे गए सभी बस में सवार यात्री थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications