महिला को निर्वस्त्र करने के मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में: नीतीश
पटना में शुक्रवार को पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में करवाने का एलान करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पूरे मामले की जांच करने का आदेश गुरुवार को ही दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश पुलिस को दे दिया गया है।
बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के विषय में उन्होंने कहा कि यह बेकार की बात है। सरकार सदन में भी इस मुद्दे पर बहस करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इस कारण वे ऐसा करते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications