शंघाईवासियों को मिला दूसरा बच्चा पाने का हक
इसका कारण यह है कि शंघाई की आबादी में बुजुर्ग लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है लेकिन सरकार चाहती है कि शहर में जवान लोगों की संख्या में वृद्धि हो। यही कारण है कि सरकार ने यह आदेश जारी किया है।
चीन के समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने शंघाई जनसंख्या एवं परिवार नियोजन कमीशन के निदेशक जेई लिंगली के हवाले से लिखा है, "हम चाहते हैं कि लोग अपने परिवार में दो बच्चों को शामिल करें। इससे शहर में बढ़ती बुजुर्ग लोगों की संख्या में कमी आएगी और युवा कामगारों की संख्या में भी वृद्धि होगी। "
शंघाई में 60 साल की उम्र पार कर चुके 30 लाख से अधिक पंजीकृत लोग रहते हैं। यह वहां की जनसंख्या का 22 प्रतिशत हिस्सा है। 2020 तक यह प्रतिशत बढ़कर 34 हो जाने का अंदेशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications