महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में बिहार विधानसभा में हंगामा
शुक्रवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई, सभी विपक्षी सदस्य ने इस मामले पर कार्यस्थगन प्रस्ताव को मंजूर करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे और वेल में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की बार-बार समझाईश के बाद भी जब सदस्य नहीं माने तो सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। ऐसा तीन बार हुआ।
उल्लेखनीय है कि पटना के व्यस्ततम मार्ग एग्जिबिशन रोड पर गुरुवार को एक युवक ने एक महिला के सरेआम कपड़े फाड़ दिए थे जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने उस महिला को लगभग निर्वस्त्र कर दिया था।
पटना के वरिष्ठ नगर पुलिस अधीक्षक आऱ मल्लार विज्जी ने शुक्रवार को बताया कि युवक राकेश सिंह और महिला खुशबू शर्मा के बीच प्रेम संबंध था। राकेश गुरुवार को खुशबू को लेकर पटना आया तथा एक होटल में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। बाद में होटल के अन्य लोगों ने भी उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद खुशबू बाहर भाग गई जिसका पीछा करते हुए राकेश भी एग्जिबिशन रोड पहुंच गया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए।
इस मामले में राकेश तथा होटल के मालिक अशोक कुमार तथा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र के गश्ती दल के प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) शिवनाथ सिंह को कत्र्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications