कारगिल पाकिस्तान के लिए 'बड़ी सफलता' थी : मुशर्रफ
निजी समाचार चैनल सीएनएएन-आईबीएन के डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम को दिए साक्षात्कार में मुशर्रफ ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कारगिल अभियान के बाद ही भारत पर दबाव बढ़ा और वह कश्मीर मसले पर बातचीत के लिए बाध्य हुई।
कारगिल अभियान पर उन्होंने कहा, "हां, यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता थी क्योंकि इसका भारतीयों के रवैए पर भी खासा असर पड़ा। आखिर हमें कश्मीर समस्या पर बात कैसे शुरू करनी है?"
मुशर्रफ से जब पूछा गया कि यदि अवसर मिले तो क्या वह दोबारा ऐसा अभियान शुरू करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "अब इस अध्याय को बंद कर देना चाहिए। अब आप केवल कारगिल मुद्दे को नहीं उठा सकते हैं। अब मैं सियाचिन, पूर्वी पाकिस्तान जैसे मुद्दे को उठा सकता हूं। "
मुशर्रफ ने कहा, "अब हमें एक दूसरे को बदनाम नहीं करना चाहिए। हमने एक दूसरे को काफी नुकसान पहुंचाया है।" उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों को सभी विवादों के समाधान के लिए कदम बढ़ाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications