मुंबई में 100 वर्षो में सबसे ऊंची लहरें उठीं (लीड-1)

ऊंची लहरों की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए तटीय इलाकों से लगभग 200 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था, जबकि स्कूलों ने छात्रों को घर पर ही रहने की सलाह दी थी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि शुक्रवार को मुंबई और कोंकण क्षेत्र में समुद्री लहरें उठने की आशंका है। लहरों के कारण आया पानी तीन से चार घंटों के बाद ही कम होगा।

मुंबई में पिछले दो दिनों में 4.85 और 5.1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ चुकी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कोलाबा, कफ परेड, अंधेरी, जोगेश्वरी और थाणे के कुछ हिस्सों से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

वृहद मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) ने चेतावनी जारी की थी कि निचले इलाकों के लोग शुक्रवार को उठने वाली लहरों के मद्देनजर पर्याप्त सावधानी बरतें।

गौरतलब है कि गुरुवार को उठीं लहरों के बाद कफ परेड, वर्ली, दादर, प्रभादेवी, अंधेरी, जुहू, खार और मलाड़ की कई इमारतों में पानी घुस गया था। मुंबई की महापौर सुभा राउल के दादर स्थित कार्यालय परिसर की दीवार भी गिर गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+