सौराष्ट्र तट पर 5 मीटर ऊंची तरंगें उठने की चेतावनी
राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने यहां कहा कि इन ऊंची तरंगों के कारण राज्य के पश्चिमी तट पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।
नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि गुजरात के नवलखी तटीय क्षेत्र में गुरुवार की मध्य रात्रि से ही चल रही तेज हवाओं के कारण शुक्रवार तड़के से समुद्र में 7.45 मीटर ऊंची तरंगें उठ रही हैं।
द्वारका, पोरबंदर, वरावल, मांगरोल और चोरवाड़ के तटीय इलाकों में पहले से उपस्थित बचाव दल को सतर्क कर दिया गया है कि ऊंची तरंगें पहले से जलमग्न इलाकों में और पानी ला सकती हैं।
सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के सभी बंदरगाहों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है कि वे अरब सागर में उठने वाली ऊंची तरंगों पर बराबर नजर रखें और उसके अनुसार सावधानी बरतें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications