शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 148 अंक चढ़ा (राउंडअप)
इस तरह पिछले सप्ताह बंद के मुकाबले सेंसेक्स में इस सप्ताह 634 अंकों यानी 4.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 40.97 अंकों की बढ़त के साथ 15272.01 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 15418.61 के उच्चतम और 15,168.52 के निम्नतम स्तर को छुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.92 अंकों यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 15,378.96 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.05 अंकों मामूली बढ़त के साथ 4524.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 4578.75 के उच्चतम और 4504.85 अंक निम्नतम स्तर को छुआ।
कारोबार के अंत में निफ्टी 44.80 अंकों यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 4568.55 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 88.44 अंकों यानी 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 5381.81 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक 107.35 अंकों यानी 1.81 फीसदी की तेजी के साथ 6050.20 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 9.72, डीएलएफ में 6.49, मारुति सुजुकी में 6.35 और टाटा स्टील में 6.06 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
गिरावट वाली कंपनियों में भारती एयरटेल, सन फार्मा, ओएनजीसी और एसबीआई के शेयर शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications