श्रीधरन को सौंपी गई मेट्रो दुर्घटना की जांच रिपोर्ट

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "जांच रिपोर्ट गुरुवार की शाम 7.30 बजे प्राप्त हुई। श्रीधरन ने डीएमआरसी के निदेशकों के एक समूह को रिपोर्ट के परीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। उसके बाद श्रीधरन खुद उसकी समीक्षा करेंगे।"

दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के ए.के.नागपाल के नेतृत्व वाली समिति ने मध्य दिल्ली को बदरपुर से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन पर दक्षिणी दिल्ली स्थित एक निर्माणाधीन पुल के ढहने के मामले की जांच की है। उस दुघर्टना में छह लोगों की मौत हो गई थी।

दयाल ने कहा, "रिपोर्ट के निष्कर्षो के आधार पर डीएमआरसी द्वारा अगले सप्ताह कार्रवाई की जा सकती है।"

जांच रिपोर्ट में क्या है, उसके बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में दुर्घटना के लिए डीएमआरसी की ठेकेदार कंपनी गैमन इंडिया को जिम्मेदार ठहराया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के जिस ट्रैक पर दुर्घटना घटी है, उस परियोजना से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+