मलेशिया में भारतीय मूल के विधायक की हत्या में एक श्रीलंकाई हिरासत में
स्टार आनलाइन की रिपोर्ट में कहा गया कि दो दिन पहले हिरासत में लिए गए मोहम्मद राजे (39) फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
जोहोर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद मोख्तार मोहम्मद शरीफ ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि लोगों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) के प्रमुख नेता 61 वर्षीय कृष्णास्वामी की मलेशिया में चुनाव से दो माह पहले पिछले साल 11 जनवरी को हत्या कर दी गई थी।
मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों समेत करीब 20 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली एमआईसी सबसे पुरानी पार्टी है। भारतीय मूल के अधिकतर लोग यहां ब्रिटिश शासन के दौरान आए थे और यहीं बस गए।
कृष्णास्वामी जोहोर राज्य में स्थित एमआईसी भवन में जोहोर बारू में मृत पाए गए थे।
इस हत्याकांड की जांच के दौरान जोहोर राज्य की पुलिस ने अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया और 51 लोगों के बयान दर्ज किए।
कृष्णास्वामी जोहोर राज्य में एमआईसी के प्रमुख नेता थे। राज्य में एमआईसी सत्ताधारी गठबंधन बारिसन नेसिनल का घटक दल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications