अमेरिका में पेशेवरों के प्रवेश पर रोक एक बड़ी भूल होगी : बिल गेट्स
अपने फाउंडेशन के कल्याणकारी कामों के संदर्भ में दिल्ली आए बिल गेट्स ने देश के व्यापारिक जगत के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में कहा, "मैं कोई अनुमान नहीं लगा सकता। आव्रजन नीति अधिक कठोर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह एक बड़ी भूल होगी। एक कंपनी के रूप में माइक्रोसाफ्ट मुखर है। "
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नास्कॉम) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "अमेरिकी कांग्रेस आव्रजन के मुद्दे पर अड़ी हुई है। लेकिन कुशल और सक्षम लोगों के लिए क्यों नहीं एक अपवाद बनाया जा सकता है।"
वर्तमान में अपना अधिकतर समय बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कामों में लगाने वाले गेट्स हमेशा से प्रवासी पेशेवरों के समर्थन में मुखर रहे हैं। इसका परिणाम उनकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में प्रवासी पेशेवरों की संख्या के रूप में देखा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications