'कुशल कामगारों के अभाव में हुआ मेट्रो हादसा'
औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव अजय शंकर ने यहां एक सम्मेलन में कहा, "निर्माण उद्योग का असली संकट कुशल कामगरों की कमी है। दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन स्थलों हुए हादसों की वजह भी यही हो सकती है।"
उल्लेखनीय है कि दो हफ्तों के भीतर दिल्ली मेट्रो के तीन निर्माणाधीन स्थलों पर हादसे हुए। इन हादसों में सात लोगों की मौत हो गई थी। शंकर ने कुशल कामगरों के लिए विशेष व्यवसायिक पहचान कार्ड बनाए जाने की भी वकालत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications