ब्रिटिश अर्थव्यवस्था में संकुचन जारी
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक वर्ष 2009 की पहली तिमाही में संकुचन 2.4 फीसदी से कम था लेकिन विश्लेषकों के अनुमान से 0.3 फीसदी अधिक।
इन ताजा आंकड़ों से वार्षिक गिरावट की दर 5.6 फीसदी तक पहुंच गई है जो 1955 में शुरू आधुनिक आर्थिक रिकार्ड के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है।
बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य एंड्र सेंटेंस ने गुरुवार को कहा, "साल के बाकी छह महीनों में हमें ज्यादा सकारात्मक विकास की अपेक्षा करनी चाहिए।"
यद्यपि, ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाली संस्था अर्नस्ट एंड योंग आइटम क्लब के वरिष्ठ अर्थशास्त्री हेतल मेहता ने कहा, "अभी भी साख की स्थिति ठीक नहीं है, छंटनी जारी है और विश्व व्यापार की स्थिति में अभी सुधार होना है, ऐसे में अभी अर्थव्यवस्था में सकारात्मक चीजों का दिखना मुश्किल है।"
देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई गिरावट व्यापार, सेवा और वित्त क्षेत्र में आए संकुचल का परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications