ईरान पर हमला हुआ, तो पश्चिमी ठिकानों को निशाना बनाएगा हिजबुल्ला
इन खुफिया रपटों में कहा गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने की कोशिश किए जाने पर हिजबुल्ला की कनाडा और अन्य पश्चिमी ठिकानों को निशाना बनाने की योजना है। ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का दावा करते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम नागरिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया है।
कनाडा और पश्चिमी देशों में हिजबुल्ला पर प्रतिबंध है। लेबनान में हिजबुल्ला एक राजनीतिक दल है जिसे सीरिया और ईरान का समर्थन हासिल है।
खबरों में कहा गया है कि ईरानी राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणुा स्थलों को निशाना बनाने की सूरत में हिजबुल्ला को पश्चिमी देशों के ठिकानों को निशाना बनाने का जिम्मा सौंपा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ हमले में साथ देने की वजह से कनाडा उन पांच ईसाई देशों में शामिल है, जो अल-कायदा के निशाने पर हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन और आस्ट्रेलिया को आतंकवादी गुट पहले ही परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से निशाना बना चुके हैं और केवल कनाडा ही इनसे अब तक अछूता है।
खुफिया रपटों में कहा गया है कि हिजबुल्ला इजरायल के खिलाफ एक और लड़ाई छेड़ने तथा ईरानी परमाणु स्थलों पर हमले की स्थिति में फिर से संगठित हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications