टाइटलर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया, "चूंकि इकबाल सिंह को पुडुचेरी का उप राज्यपाल बनाया गया है इसलिए उनके स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगदीश टाइटलर को पार्टी मामलों का बिहार प्रभारी नियुक्त किया है।"
वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर को लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन 1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद लोगों के विरोध को देखते हुए उनके स्थान पर जे.पी.अग्रवाल को उम्मीदवार बना दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications