सड़क हादसे में 2 वृद्ध भारतीय तीर्थयात्रियों सहित 3 की मौत
यह हादसा पश्चिमी नेपाल के नवलपारासी जिले के गैडाकोट कस्बे में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दिन में 2.30 बजे के आसपास हुआ। भारतीय वृद्ध तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।
मध्य प्रदेश में सतना के रहने वाले 96 वर्षीय रामशंकर पांडे और उनकी 90 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने भरतपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। फूलमति सोनी नाम की एक अन्य तीर्थयात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 20 लोग घायल भी हुए जिनमें 16 भारतीय और चार नेपाली हैं। घायलों में ज्यादातर को उपचार के तत्काल बाद छुट्टी दे दी गई।
गौरतलब है कि भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर यह बस मध्य प्रदेश से नेपाल के लिए 29 दिन पहले चली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications