झारखंड में कोड़ा और 3 पूर्व मंत्रियों के घर छापे
कोड़ा के अलावा राज्य के जिन तीन पूर्व मंत्रियों के घर छापे मारे गए, उनमें कमलेश सिंह (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), बंधु टिर्की(निर्दलीय) और भानुप्रताप साही (निर्दलीय) शामिल हैं।
सतर्कता अदालत के निर्देश पर संबंधित विभाग ने दो जुलाई को कोडा और तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन सभी पर ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।
सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने संपत्तियों के ब्यौरे के लिए कोडा और तीन पूर्व मंत्रियों के घर तलाशी ली।" दूसरी ओर पूर्व मंत्री टिर्की ने कहा, "हमारे खिलाफ दायर मामले की तेजी से जांच होनी चाहिए। यदि हम दोषी पाए जाते हैं तो हमें सजा मिलनी चाहिए। मामले को ज्यादा दिनों तक नहीं घसीटा जाना चाहिए।"
इसी बीच पिछले महीने गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद राज्य के दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और हरिनारायण राय फरार बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications