मध्य प्रदेश विधानसभा में 'सच का सामना' की गूंज
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने रियलिटी शो 'सच का सामना' का जिक्र करते हुए कहा कि इस शो में अश्लीलता का बोल बाला है और इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि वह प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दें कि वह अपने जिले में इस रियलिटी शो को दिखाने वाले चैनल को प्रतिबंधित करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications