नेपाल में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कार्यकाल बढ़ा

संयुक्त राष्ट्र, 24 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नेपाल में अपने मिशन का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने यह फैसला गुरुवार को मतदान के जरिए लिया। नेपाल में संयुक्त राष्ट्र मिशन अब 23 जनवरी 2010 तक काम करेगा।

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के सलाहकार केरिन लेंडग्रेन ने संवाददाताओं को बताया, "शांति प्रक्रिया में कुछ हद तक ठहराव आ गया है। सुरक्षा परिषद को उम्मीद है कि सरकार इसे आगे बढ़ाएगी।"

राजशाही की समाप्ति और गृहयुद्ध के समाप्ति के बाद से नेपाल अराजकता, असुरक्षा और दंडमुक्ति से निपटने की कोशिश कर रहा है। यहां फिरौती के लिए अपहरणों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा वैश्विक वित्तीय संकट का भी नेपाल की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र ने नेपाल में 18 साल से कम उम्र के 3000 बाल सैनिकों की पहचान की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+