विश्व के शक्तिशाली सुपरकम्प्यूटर ने काम शुरू किया
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के नेशनल साइंस फाउंडेशन सेंटर (एनएसएफ) के प्रोफेसर ऐलेन जॉर्ज के अनुसार ये सुपरकम्प्यूटर अंतरिक्ष उपग्रहों व अन्य सुपरकम्प्यूटर्स से डाटा लेकर गणना कर सकता है। वे कहते हैं कि ये बेहद शक्तिशाली है लेकिन साथ ही बहुत जटिल तकनीक पर आधारित है।
लीगो ब्लॉक्स की तरह ही ये कम्प्यूटर अपने आंतरिक सर्किट तंत्र को परिवर्तित कर सकता है।
परिणामस्वरूप ये कम्प्यूर अन्य कम्प्यूटरों की अपेक्षा 10 से 100 गुना अधिक गति से काम कर सकता है। इसे अन्य कम्प्यूटरों की तुलना में 5 से 10 गुना कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
यद्यपि सुपरकम्प्यूटर्स की अवधारणा सिद्ध हो गई है लेकिन अपने आंतरिक ढांचे को परिवर्तित करने वाले ये कंप्यूटर अब तक केवल शोध के स्तर तक ही सीमित रहे हैं और इनका उपयोग आसान नहीं है। एनएसएफ का लक्ष्य इन कंप्यूटर्स तक लोगों की पहुंच को आसान बनाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications