नॉटेल के लिए बोली में एरिक्सन भी शामिल हुई
टोरंट की कंपनी नॉर्टेल दीवालिया होने से बचने के लिए अपने कारोबार को बेच रही है। एरिक्सन शुक्रवार को न्यूयार्क में होने वाली बोली प्रक्रिया में शामिल होगी।
अभी तक नोकिया सीमेंस नेटवर्क और अमेरिकी मैटलिनपैटर्सन ग्लोबल अपॉर्चिनिटी पार्टनर्स इसके लिए बोली लगाने वाली दो कंपनियां थी। ब्लैक बेरी फोन बनाने वाली कनाडा की कंपनी रिसर्च एन मोशन (आरआईएम) नॉर्टेल के साथ शर्तो पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण बोली प्रक्रिया से बाहर हो गई थी।
नॉर्टेल की बोली प्रक्रिया में शामिल होने की पुष्टि करते हुए स्वीडिश कंपनी ने इस बारे में और जानकारी देने से इंकार कर दिया।
हालांकि खबरें आ रही है कि एरिक्सन इसके लिए 73 करोड़ डॉलर की बोली लगाए जो अन्य दोनों कंपनियों की बोली से ज्यादा है। नोकिया ने 65 करोड़ डॉलर और अमेरिकी कंपनी 72.5 करोड़ डॉलर की बोली लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications