विमान हादसे में बच गई बच्ची को अस्पताल से छुट्टी
'फ्रांस इंफो रेडिया' ने शुक्रवार को कहा कि विमान के समुद्र में गिरने के बाद 10 घंटों तक बहिया बाकरी नामक यह बच्ची मलबे में फंसी रही। उसकी गर्दन की हड्डियां टूट गई थीं और शरीर के कुछ हिस्से जल गए थे।
इस हादसे में बच्ची की मां सहित विमान में सवार 152 लोगों की मौत हो गई थी। कोमरॉन मूल की यह बच्ची अपना 13वां जन्म दिवस मनाने द्वीप पर जा रही थी।
अभी तक इस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि विमान का ब्लैक बॉक्स अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications