वांछित अपराधी पप्पू सिंह गिरफ्तार
राज्य पुलिस प्रवक्ता एवं अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शुक्रवार को बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि पप्पू कंकड़बाग इलाके में कहीं ठहरा हुआ है तो एसटीएफ के जवानों ने तत्काल छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि पप्पू राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज हत्या, रंगदारी सहित करीब 32 मामलों में आरोपी है, जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। पप्पू पर सरकार ने 50 हजार रुपये का ईनाम भी रखा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications