शपथ लेते ही विधान परिषद सदस्य गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक विधान परिषद सदस्य की शपथ लेने के बाद सदन परिसर से बाहर निकलते ही पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आऱ मल्लार विज्जी ने बताया कि पांडेय हत्या के पांच, अपहरण तथा मारपीट के दो-दो मामलों में आरोपी हैं। पुलिस उनकी काफी दिनों से तलाश थी।
उधर, पांडेय के नजदीकी लोगों का कहना है कि शुक्रवार को वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि पांडेय पीरो विधानसभा क्षेत्र के बाहुबली विधायक नरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के भाई हैं और वह हाल में ही भोजपुर-बक्सर प्राधिकार से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतकर विधान परिषद पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications