आंध्र प्रदेश में हिंसा में 2 की मौत

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह तीन घंटों के भीतर दोनों नेताओं की हत्या के कारण शहर में तनाव व्याप्त हो गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच अबुल रेड्डी पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। उन्हें घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इससे पहले तेदेपा नेता और पूर्व सरपंच के. रंगैयाह की भी शहर में ही अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। रंगैयाह तेदेपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे।

पुलिस ने कहा कि वह यह जांच कर रही है कि क्या दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं।

रायलसीमा क्षेत्र में चार जिले शामिल हैं जहां अक्सर गुटीय हिंसा होती रहती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+